May 24, 2026 11:03 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

कोरोना चौथी लहर लेकर लौट रहा हैं . 4th wave ओमीक्रोन …..Alert

Covid 19 4th Wave: देश के कई राज्‍यों में कोरोना की चौथी लहर आने के प्रबल संकेत मिल रहे हैं।

15 अप्रैल ,जलंधर (क्रांतिहैडलाइन)

Covid 19 4th Wave देश के कई राज्‍यों में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के मामले कोरोना की चौथी लहर आने के प्रबल संकेत दे रहे हैं। दिल्‍ली गुड़गांव नोएडा हरियाणा उत्‍तर प्रदेश महाराष्‍ट्र और गुजरात में नए केस कई गुणा बढ़ गए हैं।

 Covid 19 4th Wave, Covid 19 XE Variant Cases देश के कई राज्‍यों में धड़ाधड़ बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के मामले भारत में कोरोना की चौथी लहर आने के प्रबल संकेत दे रहे हैं। हालांकि, तमाम सुरक्षा एहतियात और पाबंदियां हटाए जाने के बाद भी एक्‍सपर्ट और केंद्र सरकार पूरे मामले पर पैनी नजर रख रही है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक दिल्‍ली, गुड़गांव, नोएडा, हरियाणा, उत्‍तर प्रदेश, महाराष्‍ट्र और गुजरात में नए केस कई गुणा बढ़ गए हैं। ऐसे में बाकी राज्‍यों में भी जल्‍द ही कोरोना के पॉजिटिव केस बढ़ सकते हैं। लिहाजा देशभर के अस्‍पतालों में कोरोना की चौथी लहर से निपटने का इंतजाम शुरू कर दिया गया है। सरकारें अलर्ट मोड में आ गई हैं। स्‍वास्‍थ्‍य प्रबंधकों को विशेष निगरानी रखने को कहा गया है।

अलग-अलग रिपोर्ट्स में किए जा रहे दावे पर नजर डालें तो भारत में फिर लौट रहे कोरोना वायरस को लेकर सावधान रहने को कहा गया है। नोएडा-दिल्ली-मुंबई में बेतहाशा बढ़े केस के आधार पर अगले कुछ दिनों में संक्रमण में कई गुणा तेजी आने की बात कही गई है। इधर, 10 से 70 गुणा तक संक्रामक बताए जा रहे कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन XE वैरिएंट पर डॉक्टर्स ने सख्‍त चेतावनी दी है।

दुनिया के कई देशों के साथ देशभर COVID-19 India में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने के साथ ही लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। लगातार बढ़ते मामलों पर एक्सपर्ट आम लोगों की बेफिक्री और कोरोना के नए-नए वैरिएंट को जिम्‍मेवार ठहरा रहे हैं। इससे स्वास्थ्य एजेंसियों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों पर नजर डालें तो कोरोना के 1007 नए मामले बीते 24 घंटे में सामने आए हैं। जबकि 23 कोरोना संक्रमितों की अस्‍पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

पिछले तीन महीने में पहली बार कई राज्यों में कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। हालांकि राहत की बात यह है कि महाराष्ट्र और गुजरात में XE वैरिएंट के नए मामले सामने आने के बाद नया कोई केस सामने नहीं आया है। पिछले 2 दिनों में भारत में XE वैरिएंट के नए केस नहीं मिले हैं। इस बीच कोविड-19 के नए वैरिएंट XE को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने वरिष्ठ अधिकारियों और हेल्‍थ एक्‍सपर्ट के साथ बैठक कर आगे की प्‍लानिंग पर गहन चर्चा की। केंद्र सरकार ने सभी राज्‍य सरकारों को नए मामलों पर निगरानी रखने की सलाह दी है। कोरोना संबंधी गाइड लाइन का पालन कराने और सावधानी बरतने को कहा गया है, क्योंकि कोरोना वायरस महामारी अभी खत्म नहीं हुई है।

ताजा जानकारी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में पॉजिटिविटी रेट लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली के स्कूल में कई टीचर और स्टूडेंट कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसके बाद से बाकी छात्रों को छुट्टी पर भेज दिया गया है। गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम में भी कोरोना संक्रमण के मामले रोज बढ़ रहे हैं। मुंबई में बीते एक माह में सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। कई बच्चे कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं।

XE वैरिएंट पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट

XE वैरिएंट कितना खतरनाक है, इसके लक्षण क्या हैं, इस बारे में एक्‍सपर्ट बताते हैं कि XE हाइब्रिड स्ट्रेन है। इसलिए यह ज्‍यादा संक्रामक और तेजी से फैलने वाला वायरस बन गया है। कोरोना के बाकी वैरिएंट यथा ओमिक्रॉन, डेल्‍टा और बीए.2 से इसमें खास अंतर नहीं किया जा सकता। XE ओमिक्रॉन के सभी लक्षणों की तरह ही व्‍यवहार कर रहा है। यह अधिक तेजी

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 491 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More