क्रांति हैडलाइन : पंजाब में बीते कुछ दिनों से रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। इसकी वजह से गर्मी से राहत मिली है । वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर और मोगा जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार के साथ हवाएं भी चल सकती हैं।
वहीं पश्चिमी और पूर्वी मालवा के जिलों में भी बारिश होने के आसार हैं । इसके बाद मौसम साफ होने लगेगा। लेकिन शुक्रवार से फिर में आसमान में हल्के बादल दिख सकते हैं । फिलहाल बारिश के कारण पंजाब में तापमान में काफी गिरावट आई है। दूसरी तरफ राज्य के ज्यादातर शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक संतोषजनक श्रेणी में है। इस हफ्ते संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में रहने का अनुमान है ।आइये जानते हैं कि पंजाब के प्रमुख जिलों में इस हफ्ते मौसम कैसा रहेगा।





