May 13, 2026 7:19 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

मूसेवाला मर्डर केस में बड़ा खुलासा, ड्रोन के जरिए आए थे हथियार, पढ़ें कब और कैसे

क्रांति हैडलाइन,चंडीगढ़ : सिद्धू मूसेवाला हत्या में गिरफ्तार किए दो शूटर्स ओर एक अन्य गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में खुलासा हुआ है कि शूटर्स ने जिन हथियारों का मूसेवाला की हत्या के लिए किया वे पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आए थे। प्रियव्रत उर्फ फौजी को को यह हथियार ड्रोन के जरिए उपलब्ध करवाए गए थे। इन हथियारों में में आठ ग्रेनेड, एक अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर, नौ इलेक्ट्रिक डेटोनेटर और एक एके-47 शामिल थे । एक मीडिया रिपोर्ट में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि प्रियव्रत को कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने अप्रैल में 4 लाख रुपए देकर हायर किया किया था। प्रियव्रत ने पूछताछ के दौरान बताया कि एक हत्या के केस में जब वह फरार था तो वह अपने एक पुराने साथी मोनू डागर के जरिए गोल्डी बराड़ के संपर्क में आया था। .
एक अन्य शूटर शाहरुख की गिरफ्तारी के बाद गोल्डी बराड़ डागर के संपर्क में आया था. प्रियव्रत की एप के जरिए गोल्डी बराड़ से बात हुई थी और मूसेवाला की हत्या के लिए एक बड़ी धनराशि की पेशकश की गई थी. गोल्डी बराड़ ने उसे हथियार, अन्य शूटर और रहने-खाने का इंतजाम करने का काम सौंपा था. प्रियव्रत उर्फ फौजी ने पुणे के एक आर्मी स्कूल का स्टूडेंट रहा है, ड्रग्स की लत की वजह से वह अपराध जगत से जुड़ गया। प्रियव्रत ने खुलासा किया कि वह अप्रैल के आखिरी हफ्ते में पंजाब था और एक गांव में किराए के मकान में रहा.इस दौरान उसने सिद्धू मूसेवाला के घर की रेकी भी करवाई थी और मूसेवाला के गार्डों से भी बातचीत की थी।

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 1031 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More