May 13, 2026 7:43 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

गुवाहाटी में ठहरे शिवसेना के बागी विधायक, टीएमसी कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर किया प्रदर्शन

क्रांति हैडलाइन, ब्यूरो : महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान के बीच शिवसेना से बागी हुए एकनाथ शिंदे गुट ने अपने पास 48 विधायकों के समर्थन का दावा किया है। वहीं गुवाहाटी में फिलहाल शिवसेना के 41 विधायक मौजूद हैं।
दूसरी तरफ गुवाहाटी के जिस होटल में शिवसेना के बागी विधायक ठहरे हुए हैं, उसके बाहर तृणमूल कांग्रेस ने आज सुबह जमकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध का नेतृत्व तृणमूल कांग्रेस के असम प्रमुख रिपुन बोरा ने कर रहे हैं, वहीं विरोध के बीच बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को काबू में रखने की कोशिश की ।
प्रदर्शनकारियों ने असम की सत्तारूढ़ बीजेपी पर महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार को गिराने के लिए शिवसेना के तख्तापलट को सक्षम करने में अपने सभी संसाधनों का निवेश करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। टीएमसी प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने राज्य में भारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए कुछ नहीं किया है। बता दें कि लगातार हो रही बारिश के कारण असम के कईं इलाके बाढ़ग्रस्त हो गए हैं. ब्रह्मपुत्र और बराक नदियों के बढ़ते पानी के कारण आई बाढ़ से 55 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. मई से अब तक बाढ़ में 89 लोगों की मौत हो चुकी है ।
कमजोर हो रही है उद्धव ठाकरे की शिव सेना
ताजा जानकारी के मुताबिक शिवसेना के कुल 55 विधायकों में से सिर्फ 16 विधायक अब सीएम ठाकरे के खेमे में हैं. ऐसे में पार्टी में खलबली मची हुई है। इस बीच विधायकों के साथ-साथ अब सांसद भी एकनाथ शिंदे के समर्थन में आते दिखाई दे रहे हैं। सूत्रों में मुताबिक 17 सांसद एकनाथ शिंदे के सम्पर्क में हैं. थाने के सांसद राजन विचारे और कल्याण के सांसद श्रिकांत शिंदे गुवाहाटी में मौजूद हैं। वसीम सांसद भावना गवली, पलघर सांसद राजेंद्र गवित, रामटेक सांसद क्रुपाल तुमने ने भी अपना समर्थन दिखाया है।

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 399 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More