May 13, 2026 6:33 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

निक जोनस को शकीरा के साथ बेली डांस करते देख प्रियंका चोपड़ा की छूट गई हंसी

क्रांति हैडलाइन : प्रियंका चोपड़ा मशहूर बॉलीवुड-हॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स फैंस को देती रहती हैं। प्रियंका प्रोफेशनल फ्रंट ही नहीं बल्कि पर्सनल फ्रंट पर भी बीवी नंबर वन हैं , एक्ट्रेस अपने हस्बैंड निक जोनस की हमेशा तारीफ करती हैं और उनकी हौसला आफजाई करती रहती हैं। इसका ताजा तरीन उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है इस वीडियो में दिख रहा है कि शकीरा उन्हें बेली डांस करने का चैलेंज देती हैं और निक बेली डांस करने की कोशिश कर रहे हैं। दुनिया भर में मशहूर बेली डांसर शकीरा पहले निक को डांस मूव्स सिखाती हैं फिर निक भी वैसा करने की कोशिश करते है. निक की कोशिश इतनी फनी है कि लोगों को हंसी आ जाती है।
निक जोनस ने माना बेली डांस बस की नहीं
निक जोनस अपने वीडियो में कह रहे हैं कि आप देख रहे हैं कि मेरी बॉडी ये नहीं कर पा रही है। इस वीडियो को निक ने इंस्टाग्राम पर शेयर कर मजेदार कैप्शन लिखा ‘ये अंतर होता है जब आपके हिप्स झूठ नहीं बोलते वर्सेज हिप्स झूठ बोलते के बीच’।

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 379 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More