।मेरे पति बेकसूर, ड्रग्स माफिया और राजनीतिक लोग साजिशन फंसा रहे हैंJalandhar News: बर्खास्त SHO नवदीप सिंह की पत्नी देंगी धरना, बोलीं – मेरे पति बेकसूर, ड्रग्स माफिया और राजनीतिक लोग साजिशन फंसा रहे हैंBY Navdeep WifeSHO नवदीप सिंह को मिले सम्मान को दिखाती नवदीप की पत्नी सुखविंदर जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के थाना-1 से बर्खास्त किए SHO नवदीप सिंह की पत्नी ने बड़ा ऐलान किया है। नवदीप सिंह की पत्नी सुखविंदर कौर ने कहा है कि वे अपने पति को न्याय दिलाने के लिए आज धरना लगाएंगी। उन्होंने कहा है कि उनके एसएचओ पति को ड्रग्स माफिया और कुछ राजनीतिक लोग साजिशन फंसा रहे हैं।ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाशजालंधर के ढिल्लों ब्रदर्स मानवजीत और जश्नबीर सुसाइड मामले में बर्खास्त किए गए SHO नवदीप सिंह के बचाव में उनकी पत्नी आगे आई है। उन्होंने कहा कि आज वह अपने पति के खिलाफ दर्ज किए गए केस और उन्हें बर्खास्त किए जाने के विरोध में धरना लगाएंगी।विज्ञापनये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपएआपको बता दें कि तीन दिन पहले जब इंस्पेक्टर नवदीप सिंह को नौकरी बर्खास्त किया गया था उसी दिन उनकी पत्नी सुखविंदर कौर सामने आई थीं। उन्होंने बयान जारी किया था कि राजनीतिक रंजिश के कारण उनके पति को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा था कि उनके पति लापता हैं और इसकी उन्होंने शिकायत भी दर्ज करवा रखी है।SHO Navdeep SinghSHO Navdeep Singh, Punjab Policeजालंधर में Royal Hut Restaurant में गुंडागर्दी, देखो कैसे हुई तोड़फोड़इस दौरान पुलिस की लगातार छापेमारी और चौतरफा दबाव के बीच संभावना जताई जा रही है कि नवदीप सिंह अपने अपने आप ही थाने में या फिर कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं। सूत्रों के हवाले से यह भी पता चला है कि सरेंडर से पहले इंस्पेक्टर नवदीप सिंह कोर्ट से राहत पाने के चक्कर में भी हैं।






