May 13, 2026 7:06 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

नगर निगम के नियमों की नहीं परवाह, रिहायशी एरिया में तैयार कर दी कामर्शियल

नगर निगम के नियमों की नहीं परवाह, रिहायशी एरिया में तैयार कर दी कामर्शियल बिल्डिंग सन्हानगर में अवैध निर्माण का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा। कोई अवैध निर्माण करने वाला भूमाफिया से संबंध रखता है तो कोई सैटिंग के सहारे काम करता है। ऐसा ही मामला गुलाब देवी रोड पर सामने आया है। यहां एक बिल्डिंग के मालिक ने नगर निगम के नियमों को छिक्के पर टांगकर अवैध बिल्डिंग तैयार करवाई है। यह बिल्डिंग कॉमर्शियल है। सबसे बड़ी बात जिस एरिया में कॉमर्शियल बिल्डिंग तैयार की जा रही है वे रिहायशी एरिया है। यानि पूरी तरह से नियमों का उल्लंघन। दूसरी तरफ नगर निगम की बात करिए तो उनके मुताबिक इस बिल्डिंग के निर्माण को कुछ दिन पहले नोटिस जारी किया गया है परंतु बिल्डिंग के मालिक द्वारा अभी तक कोई जवाब नगर निगम को नहीं दिया गया है। हालांकि बिल्डिंग मालिक ने कहा कि यह इमारत उसकी है ही नहीं। बताया जाता है कि इस इमारत के पीछे किसी राजनेता का हाथ है।

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 41266 - Today Page Visits: 2

Leave a Comment

Read More