May 30, 2026 2:24 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

हिन्दूओं की आस्था को फिर पहुंचाया ठेस, रावण जगह श्री राम जी जलाया पुतला,चार को दबोचा, बाकियों की तलाश जारी

अमृतसर के गांव मानांवाला में दशहरे के अवसर पर कुछ लोगों ने रावण की जगह भगवान राम का पुतला जलाया था। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

दशहरे पर रावण की जगह जलाया था भगवान राम का पुतला, पुलिस ने चार को दबोचा, बाकियों की तलाश जारी

अमृतसर। अमृतसर के गांव मानांवाला में दशहरे के अवसर पर कुछ लोगों ने रावण की जगह भगवान राम का पुतला जलाया था। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस बाकी लोगों की तलाश में जुट गई है। दरअसल, दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें कुछ नौजवान दशहरे के दिन भगवान श्री राम के पुतले को आग लगा रहे थे। लोपोके थाना पुलिस ने बताया कि मानावाला गांव में कुछ शरारती लोगों को भगवान श्रीराम का पुतला बनाकर उसे जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मंगलवार देर धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने नामजद आरोपियों के नाम चंदन सिंह के बेटे अंग्रेज सिंह, तरलोक सिंह के बेटे अंग्रेज सिंह, जितेंद्र सिंह और 10 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बता दें की यह वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने इस मामले में कड़ी आपत्ति जताते हुए शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। ऑल इंडिया हिंदू टकसाली दल के नेता सुनील अरोड़ा ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो वह सड़कें जाम करेंगे। वहीं इस मामले में डीएसपी गुरु प्रताप सिंह सहोता ने बताया कि वीडियो में दिखने वाले आरोपियों की पहचान करवाई जा रही है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार की रात सब इंस्पेक्टर हरपाल सिंह के मोबाइल पर एक नंबर से वीडियो भेजी गई। वीडियो में कुछ शरारती लोग बलवान श्री राम का पुतला जलाकर उसे अग्नि के हवाले कर रहे हैं।

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 326 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More