लुधियाना। जिले में मौसम पल-पल बदल रहा है। कभी धूप तो कभी बादल जिले में बुधवार को मौसम सुबह से बदलता रहा। कुछ पल के लिए धूप तो कभी बादलों का डेरा। मौसम के इस मिजाज ने लोगों को खासा परेशान किया। हालांकि बादलों के आने से तापमान पर कोई असर नहीं पड़ा।

शहर में सुबह साढ़े 11 बजे के करीब अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पीएयू मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो बुधवार को पूरा दिन बादलों की आवजाही लगी रहेगी। शाम के समय हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा बठिंडा, मानसा, फरीदकोट में केवल बादल छाए रह सकते है या हल्की बारिश हो सकती है। गौरतलब है कि इस मौसम में लोग घरों से कम ही निकल रहे थे। बाजारों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है।
Author: Kranti Headline
Total Page Visits: 597 - Today Page Visits: 1





