May 30, 2026 2:40 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

मोदी सरकार दिवाली से पहले 60 लाख पेंशनर्स दे सकती है दोगुनी पेंशन का तोहफा

सूत्रों के मुताबिक, मोदी सरकार ईपीएफओ से पेंशनर्स को दिवाली पर बढ़ी हुए पेंशन का तोहफा मिलने की उम्मीद है। वहीं वित्त मंत्रालय श्रम मंत्रालय कम से कम पेंशन में बढ़ाने के प्रस्ताव पर सहमत हो गया है।

केंद्र की मोदी सरकार 60 लाख पेंशनर्स को दिवाली से पहले दोगुनी पेंशन का तोहफा दे सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ईपीएफओ के दायरे में आने वाली संगठित क्षेत्र की कंपनियों को अपने कर्मचारी को कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) का लाभ उपलब्ध कराना होता है। ईपीएफ में एंप्लॉयर और इंप्लॉई दोनों की तरफ से योगदान कर्मचारी की बेसिक सैलरी प्लस डीएफ का 12-12 प्रतिशत है। कंपनी के 12 प्रतिशत योगदान में से 8.33 प्रतिशत इंप्लॉई पेंशन स्कीम ईपीएस में जाता है। सूत्रों के मुताबिक, मोदी सरकार ईपीएफओ से पेंशनर्स को दिवाली पर बढ़ी हुए पेंशन का तोहफा मिलने की उम्मीद है। वहीं वित्त मंत्रालय श्रम मंत्रालय कम से कम पेंशन में बढ़ाने के प्रस्ताव पर सहमत हो गया है। श्रम मंत्रालय के प्रस्ताव पर सहमति के चलते कम से कम पेंशन दोगुना करने का ऐलान बहुत हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, कम से कम पेंशन एक हजार से बढ़कर दो हजार हो सकती है। इस पर सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (सीबीटी) से साल 2019 में मंजूरी मिली थी। अब सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की कम से कम पेंशन दो हजार से तीन हजार रुपए करने की मांग है। पेंशन दोगुना करने पर सरकार पर हो हजार से ढाई हजार करोड़ का बोझ आएगा। इस बढ़ोतरी से लगभग 60 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा।

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 351 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More