
जालंधर। यह पहला अवसर है जब सर्दी के सीजन में अंडों के दामों में 90 रुपये प्रति सैकड़ा की उल्लेखनीय गिरावट हो गई है। गिरावट का यह ग्राफ महज 20 दिनों का है। अक्टूबर के मध्य तक 560 रुपये प्रति सैकड़ा चल रहे अंडों के दाम इन दिनों कम होकर 471 रुपये रह गए हैं। कारोबारियों की माने तो अंडों की आमद में हुई बढ़ोतरी और अन्य राज्यों में सप्लाई ना होने के चलते दामों में इतनी गिरावट हुई है। अगर किसानों की हड़ताल का दौर ऐसे ही चलता रहा तो आने वाले दिनों में दाम और भी कम हो सकते है।
Author: Kranti Headline
Total Page Visits: 327 - Today Page Visits: 2





