May 30, 2026 3:33 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

आज देश में सामने आए 45 हजार से ज्यादा केस, मौत का आंकड़ा 1 लाख 26 हजार के पार

समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे के दौरान पूरे देश भर में 45,674 नए मरीज सामने आए हैं, जिसके बाद पूरे देश में कुल मरीजों की संख्या 85,07,754 हो गई है।

चंडीगढ़। दुनिया में फैली कोरोना वायरस महामारी अब भारत में कम होती दिख रही है। हर दिन भारत में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में कमी और बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। बीते शनिवार को देश में कोरोना वायरस के 50 हजार के करीब नये केस दर्ज किये गए थे। जबकि और बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 45 हजार से ज्यादा केस सामने आये हैं। लेकिन, देश इस खतरनाक वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे के दौरान पूरे देश भर में 45,674 नए मरीज सामने आए हैं, जिसके बाद पूरे देश में कुल मरीजों की संख्या 85,07,754 हो गई है। वहीं दूसरी तरफ देश में 5,12,665 लोग अभी भी एक्टिव हैं। अगर देश में रिकवरी रेट की बात करें, तो उसमें भी बढ़ोतरी हुई है। नए मरीजों की तुलना में ठीक होने वाले मरीज ज्यादा है। बीते 24 घंटे के दौरान पूरे देश में 49,082 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। जिसके बाद पूरे देश में अब तक 78,68,968 लोग ठीक हो चुके हैं। अगर मौत के आंकड़ों की बात करें तो बीते 24 घंटे में 559 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी के साथ पूरे देश में अब तक 1,26,121 मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से मृत्यु दर करीब 1.49 फीसदी बनी हुई है। देश में कोरोना टेस्टिंग आंकड़े वहीं दूसरी तरफ आईसीएमआर की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक देश में 11,77,36,791 टेस्ट हो चुके हैं। 7 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल देश में 11,65,42,304 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। जिनमें से 11,94,487 सैंपल बीते दिन टेस्ट हो चुके हैं।

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 381 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More