May 30, 2026 3:34 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

480 नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1 लाख 36 हजार के पार

पंजाब में कोरोना वायरस का प्रकोप अब फिर बढ़ता दिख रहा है। प्रदेश में कोरोना वायरस का खतरा अभी टला नहीं है। यहां संक्रमित केस अभी भी सामने आ रहे हैं। हालांकि इस घातक बीमारी से मरनेवालों की स्थिति में सुधार जरूर हुआ है मगर अभी पूरी तरह से इस बीमारी पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका है।

चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना वायरस का प्रकोप अब फिर बढ़ता दिख रहा है। प्रदेश में कोरोना वायरस का खतरा अभी टला नहीं है। यहां संक्रमित केस अभी भी सामने आ रहे हैं। हालांकि इस घातक बीमारी से मरनेवालों की स्थिति में सुधार जरूर हुआ है मगर अभी पूरी तरह से इस बीमारी पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका है। राज्य में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 480 नए मामले सामने आए तथा यहां संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,36,958 हो गई। बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राज्य में शनिवार को 15 और संक्रमितों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 4,310 पर पहुंच गई। मरने वालों में से छह लोग लुधियाना से, दो जालंधर से और एक-एक व्यक्ति बठिंडा, फाजिल्का, मोहाली, मुक्तसर, पठानकोट, पटियाला और रूपनगर से हैं। बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोरोना वायरस के 4,827 रोगियों का इलाज चल रहा है जबकि 517 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिसके साथ संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,27,821 हो गई। जालंधर में सामने आए 50 नए केस जालंधर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ने की खबर सामने आ रही है। क्योंकि त्योहार आने वाला है इसलिय बाजारों में रौनक देखी जा रही है। विशेष कर संक्रमित होने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ रही है। रविवार को जिले में 50 नए केस रिपोर्ट किए गए हैं। दो और मरीजों की मौत भी दर्ज की गई है। अब तक मरने वालों की गिनती 482 तक पहुंच गई है। रविवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक कोई बच्चा कोरोना की चपेट में नहीं आया है। शनिवार को तीन बच्चे संक्रमित पाए गए थे।

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 308 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More