May 30, 2026 3:27 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

भारत बंद के दौरान देखिए जालंधर शहर के हाल, कहीं Protest तो कहीं सन्नाटा

जालंधर।  भारत बंद के दौरान  जालंधर में भी पूरी तरह से बाजार बंद और सड़के खाली हैं। जाहिर है कि बंद के ऐलान के बाद इस स्थिति को झेलने के लिए यहां की जनता पहले से ही तैयार थी। दूध से लेकर राशन और सब्जियों की दुकानें बंद हैं। लोगों ने पहले ही सभी चीजों के इंतजाम सोमवार को ही कर लिए थे। कहीं जगह पर किसानों के समर्थन में शहर की जनता ने प्रदर्शन भी किए है। इस दौरान हमारे फोटो जर्नलिस्ट सोनू व सागर ने बंद के दौरान कुछ तस्वीरें अपने कैमरे में कैद की, जिन्हें हम आपके साथ शेयर कर रहे है। 

वहीं प्रदर्शनकारियों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंक कर केंद्र सरकार से खेती कानूनों को रद्द करने की मांग की गई। फ्रूट मंडी आड़ती एसोसिएशन मकसूदा सब्जी मंडी द्वारा चेयरमैन रछपाल बब्बू,प्रधान इंद्रजीत नागरा, महासचिव सिल्की भारती,आशू सचदेवा,राज कुमार,विजय कुमार के नेतृत्व मे किसानों की अपील पर धरना प्रदर्शन करते हुए भारत बंद का समर्थन किया गया।

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 415 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More