May 30, 2026 2:21 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

घनी धुंध का असर, आदमपुर से मुंबई फ्लाइट 6 दिन के लिए स्थगित

जालंधर। स्पाइसजेट ने जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट से माया नगरी मुंबई आने-जाने वाली फ्लाइट 6 दिन के लिए रद्द कर दी है। एयरपोर्ट अधिकारी ने बताया कि 17, 21, 23, 25, 28, 30 दिसम्बर को स्पाइसजेट फ्लाइट उड़ान नहीं भरेगी। वहीं बुधवार सुबह आदमपुर सिविल एयरपोर्ट में घनी धुंध छाई रही जिस कारण सुबह 10 बजे तक विजिबिलिटी 50 मीटर से कम थी। इस धुंध के चलते विमान सेवाएं भी बाधित हो रही है। सुबह 10 बजे माया नगरी मुंबई से आदमपुर एयरपोर्ट आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट धुंध के कारण लैंड नहीं हो पाई और फ्लाइट को चंडीगढ़ के रास्ते से ही वापस दिल्ली के लिए डाइवर्ट कर दिया गया। स्पाइसजेट फ्लाइट का माया नगरी मुंबई से आदमपुर एयरपोर्ट के लिए चलने का समय सुबह 6 बज कर 40 मिनट पर है, लेकिन बुधवार को फ्लाइट लगभग 32 मिनट की देरी से 7 बज कर 12 मिनट पर मुंबई से आदमपुर के लिए उड़ान भरी थी और 6 घंटे की देरी के कारण फ्लाइट 3 बज कर 44 मिनट पर आदमपुर में लैंड हुई।धुंध के कारण स्पाइसजेट फ्लाइट डायवर्ट होने के बाद आदमपुर और दिल्ली में इंतजार कर बैठे यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इन विमान सेवा के बाधित होने से लगभग 47 यात्रियों को परेशानी हुई और उन्हें स्टाफ ने किसी तरह शांत किया। वहीं 2 बजे के बाद एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 1000 मीटर के ऊपर पहुंचने के बाद फ्लाइट ने 2 बज कर 49 मिनट राजधानी दिल्ली से आदमपुर सिविल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी जो 55 मिनट में 03 बजकर 44 मिनट पर आदमपुर एयरपोर्ट पर लैंड कर गई। वहीं जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए दोआबा क्षेत्र की इकलौती स्पाइसजैट फलाइट ने 6 घंटे देरी से गई जिसे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 301 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More