May 30, 2026 2:26 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

कुंडली बार्डर पर धरने में शामिल किसान ने निगला जहर, मचा हड़कंप

तरनतारन। कृषि कानूनों के विरोध में हरियाणा के सोनीपत में कुंडली बार्डर पर चल रहे किसान धरने में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बुजुर्ग किसान ने जहर खा लिया। पंजाब के तरनतारन के रहने वाले किसान निरंजन सिंह (65) ने सोमवार को धरनास्थल पर ही जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें सोनीपत के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें रोहतक पी.जी.आई. रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।इससे पहले दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में शामिल संत राम सिंह ने सिंघु बॉर्डर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। संत राम सिंह ने सुसाइड नोट भी छोड़ा था जिसमें उन्होंने किसान बिलों को लेकर रोष जाहिर किया था। बीते कई दिनों से चल रहे किसान आंदोलन में वो शामिल थे। इस बीच अब तक करीब दो दर्जन किसानों की मौत हो चुकी है।

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 329 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More