स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 86,432 नए मामले सामने आये हैं और एक दिन में 1089 लोगों की मौत हुई है।

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का कहर थम नहीं रहा है। आज भारत में कोरोना वायरस ने हर दिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारत में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस के 83 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। आज भारत में बीते 24 घण्टे में कोरोना वायरस के 86 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में कोरोना वायरस का आंकड़ा 40 मिलियन को पार कर गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 86,432 नए मामले सामने आये हैं और एक दिन में 1089 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 40,23,179 हो गया है। जिसमें 8,46,395 मामले एक्टिव हैं। जबकि, 31,02,223 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं, कोरोना वायरस महामारी से भारत में अब तक 69,571 लोगों की मौत हो चुकी है।





