
जालंधर । जिला जालंधर में कोरोना पॉजिटिव रोगियों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को जिले में कोरोना के 16 नए पॉजिटिव रोगी मिले जबकि 24 रिकवर हुए। हालांकि राहतभरी खबर यह है कि आज कोरोना से किसी की भी मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आज आए पॉजिटिव रोगियों के बाद जिले में अब तक कुल रोगियों की संख्या 20191 तथा मृतकों का आंकड़ा 651 तक पहुंच गया है। वहीं अब तक 19312 रोगी ठीक होकर घर जा चुके है। साथ ही अब जिले में सिर्फ 228 एक्टिव केस रह गए है, जिनमें से 26 रोगी अभी ट्रेस किए जाना बाकी है।
Author: Kranti Headline
Total Page Visits: 299 - Today Page Visits: 1





