May 30, 2026 3:30 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

ठगों का शिकार हुआ युवक पहुंचा रूस की जेल, जानें पूरा मामला

फिरोजपुर। युवक को इटली भेजने का झांसा देकर उसे रूस भेजने वाले ट्रैवल एजैंट और उसके साथी के खिलाफ जिला पुलिस ने जांच के बाद धोखाधड़ी का पर्चा दर्ज किया है। दोनों आरोपी जालंधर के रहने वाले हैं। गुरनाम सिंह निवासी कसूरी गेट फिरोजपुर ने अप्रैल 2019 में जिला पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उसका बेटा कुछ समय पहले रूमानिया गया हुआ था तो वहां उसकी मुलाकात रिंकू निवासी आदर्श नगर जालंधर से हुई। रिंकू ने उसे इस झांसे में ले लिया कि उसका जानकार अवतार सिंह एच.टी.एस. इमीग्रेशन कंपनी जालंधर का मालिक है और वह कई युवकों को इटली भेज चुका है। शिकायतकर्ता के अनुसार उसके झांसे में फंसकर सुखचैन सिंह ने रिंकू को दो लाख रुपए नकद और 5 लाख रुपए विभिन्न बैंक अकाउंट्स के माध्यम से अवतार सिंह को भेजे। इसके बाद अवतार सिंह ने सुखचैन का रूस का एक माह का वीजा लगवा दिया और रिंकू ने उसे रूस की हवाई टिकट लेकर दी और कहा कि उसके आदमी उसे आगे इटली छोड़ आऐंगे। एक माह तक वह रूस में रहा और वीजा खत्म होने के बाद उसे एक दिन की जेल भी काटनी पड़ी। इसके बाद जुर्माना भरने के बाद वह भारत वापिस लौट आया। यहां आकर वह परिवार सहित अवतार सिंह के जालंधर स्थित कार्यालय गए जहां रिंकू भी मौजूद था। उन्होंने अपने पैसे वापसी मांगे तो दोनों ने साफ इंकार कर दिया।

आरोपियों की तलाश जारी
थाना सीटी के एस.आई. के अनुसार आरोप सही पाए जाने के बाद अवतार सिंह और रिंकू के खिलाफ 7 लाख रुपए की ठगी मारने के आरोप में धोखाधड़ी का पर्चा दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 367 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More