May 30, 2026 2:26 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा पर सिद्धू ने सरकार को कुछ इस तरह से घेरा…

अमृतसर। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसान परेड दौरान हुई घटना को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने केंद्र सरकार पर निशाना साधाते कहा कि आज तक कोई भी सरकार किसानों के खिलाफ जाकर नहीं जीत सकी है। सिद्धू ने ट्वीट करते  लिखा, ” यदि आप इतिहास से सबक नहीं लेते हो तो यह फिर खुद को दोहराता है। इतिहास हमें बताता है कि कोई भी सरकार किसानों के खिलाफ जाकर जीत नहीं सकी है। सिद्धू का टवीट सीधे तौर पर यह इशारा करता है कि यदि अभी भी सरकार ने किसानों की बात नहीं मानी और कृषि कानूनों को वापस नहीं लिए तो इसके नतीजे और भी गंभीर देखने को मिल सकते हैं… लिहाज़ा सरकार को इन घटनाओं से सबक लेना चाहिए।”बता दें कि मंगलवार को लाल किले से तिरंगे का अपमान किया गया और वहां पर  ‘निशान साहिब’ और किसानों का झंडा लगाया गया। गणतंत्र दिवस पर आयोजित किसानों की ट्रैक्टर परेड का लक्ष्य कृषि कानूनों को वापस लेने और फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी की मांग करना था। दिल्ली पुलिस ने राजपथ पर समारोह समाप्त होने के बाद तय रास्ते से ट्रैक्टर परेड निकालने की अनुमति भी दी थी, लेकिन हजारों की संख्या में किसान समय से पहले विभिन्न सीमाओं पर लगे अवरोधकों को तोड़ते हुए दिल्ली में प्रवेश कर गए। 

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 407 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More