May 30, 2026 3:28 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

डीसी थोरी ने किया आश्रम और पिंगलवाड़ा का दौरा, लड़कियों के लिए बड़ा ऐलान

जालंधर: जालंधर के डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी की तरफ से आज जिले के आश्रम और पिंगलवाड़ा का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने गांधी वनिता आश्रम में 18 साल से कम आयु की लड़कियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के लिए कैंप लगाने के निर्देश भी दिए। डिप्टी कमिश्नर की तरफ से सामाजिक सुरक्षा, स्त्री और बाल विकास विभाग के अधिकारीयों को तुरंत प्रस्ताव भेजने के लिए कहा है। इस प्रस्ताव में लिखा गया है कि लड़कियों के लिए जल्द ही कैंप लगाया जाए जिससे वह आत्म निर्भर बन सकें। इसी के साथ-साथ डीसी ने बताया कि चिल्ड्रेन होम में इस समय 55 लड़कियां हैं, जिनमें से 45 अलग-अलग निजी स्कूलों में मुफ़्त पढ़ रही हैं। उन्होंने इस दौरान पूरी चेकिंग भी की। थोरी की तरफ से कंप्यूटर लैब, उनकी ऑनलाइन क्लास आदि का निरीक्षण किया गया। इसी के साथ उन्होंने मैनेजमेंट को एक लाख रुपए की अनुदान राशि भी दी।

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 328 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More