May 30, 2026 2:25 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

नामांकन दाखिल के दौरान अब तरनतारन में भी चली गोलियां, मचा बवाल

भिक्खीविंडः  भिक्खीविंड में मंगलवार को नगर पंचायत चुनावों संबंधित नामांकन पत्र भरे जा रहे हैं, जिसको लेकर अकालियों और कांग्रेसियों के बीच आपसी झड़प होने का मामला सामने आया है। इस दौरान गुटों के लोगों की तरफ से गोलियां चलाईं गई और पत्थर भी बरसाएं गए। जानकारी के अनुसार इस घटना का पता लगते ही पुलिस प्रशासन बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गई। पुलिस प्रशासन की तरफ से दोनों गुटों को शांत करने के लिए कुछ लाठीचार्ज भी किया गया। बता दें कि राज्य चुनाव कमिश्नर  जग्पाल सिंह संधू की तरफ से आज यहां 08 नगर निगमों और 109 नगर कौंसिलों और नगर पंचायतों के चुनावों का ऐलान किया गया है। यह मतदान 14 फरवरी को करवाई जाएंगी। नामजदगी भरने की प्रक्रिया 30 जनवरी 2021 से शुरू होगी और 3फरवरी 2021 नामांकन भरने की आख़िरी तारीख़ होगी। नामांकन की जांच 4फरवरी 2021 को की जाएगी जबकि नामांकन वापस लेने की तारीख 5 फरवरी 2021 है और इसी तारीख़ को उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह अलॉट किए जाएंगे। इसके अलावा चुनाव प्रचार की तारीख़ 12 फरवरी 2021 को शाम 5 बजे तक किया जा सकेगा। मतदान का काम 14 फरवरी 2021 को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगा। वोटों की संख्या 17 फरवरी 2021 को की जाएगी। मतदान करवाने के लिए 145 रिटर्निंग अफ़सर और 145 सहायक रिटर्निंग अफ़सर नियुक्त किए गए हैं।

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 303 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More