May 30, 2026 2:27 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

पंजाब में गुंडागर्दी का नाचः भारी संख्या में युवकों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

अमृतसरः गुरु नानकपुरा की गली नंबर 8 स्थित संघू डेयरी पर सोमवार देर शाम कुछ हमलावरों ने हमला कर दिया। इस दौरान गोलियां और पत्थरों के अलावा डेयरी के शटर पर दातर भी मारे गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक हमलावरों ने 4-5 फायर भी किए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। इस दौरान पत्थरबाजी में एक नौजवान भी घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर ए.डी.सी.पी. -1 हरजीत सिंह और एस.एच.ओ. कोट खालसा पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दी। इस घटना के बाद देर रात तक इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। गुरु नानकपुरा निवासी अवतार सिंह मुताबिक 3 दिन पहले भी आरोपियों ने उसकी डेयरी पर आकर झगड़ा किया था। इसमें दोनों गुटों के लोग घायल हुए थे। इसी बात को लेकर रंजिश रखी हुई थी। सोमवार शाम करीब 7 बजे उन्होंने दोबारा हमला किया। इससे पहले उनके पड़ोसी ने फ़ोन करके बताया था कि कुछ लोग डेयरी पर हमले की बात कर रहे हैं। वह जैसे ही डेयरी का शटर बंद करने लगा तो 60 से 70 व्यक्ति वहां पहुंच गए और शटर पर दातर मारने शुरू कर दिए। इसके साथ शटर भी टूट गया और आरोपियों ने गोलियां चलाने के साथ-साथ पत्थरबाजी भी की।

क्या कहना ए.डी.सी.पी. का
घटनास्थल पर पहुंचे ए.डी. सी. पी. हरजीत सिंह ने कहा कि संधू डेरी के अवतार सिंह का कुछ दिन पहले लोहगढ़ के नौजवानों के साथ झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में सोमवार को दोबारा झगड़ा हुआ है। वहीं घटना सी.सी.टी.वी. में भी कैद हुई है। इलाके में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज के द्वारा हमलावरों की पहचान की जा रही है। शिकायतकर्त्ता के बयान लेकर अगली कार्रवाई की जाएगी।

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 553 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More