May 30, 2026 2:14 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

पंजाब में निकाय चुनावों के लिए वोटिंग शुरू- सर्दी व कोहरे में भी वोटरों की लंबी कतारें

चंडीगढ़ : पंजाब की 8 नगर निगमों, 109 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के आम और उपचुनाव के लिए आज प्रात:काल 8 बजे से शाम के 4 बजे तक मतदान होना शुरू हो गया है। सुबह आठ बजे से ही ठंड होने के बावजूद वोटरों की लंबी कतारे लग गई है। पंजाब चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि मतदान को निष्पक्ष और अमन-सुरक्षा के साथ करवाने के लिए कुल 30 आई.ए.एस./पी.सी.एस. अफसर बतौर ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। इनके अलावा पंजाब पुलिस के आई.जी./डी.आई.जी. रैंक के पुलिस ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं। वोटें डालने का कार्य वोटिंग मशीनों द्वारा होगा, जिसके लिए 7000 वोटिंग मशीनों का प्रबंध किया गया है। नगरपालिका चुनाव के लिए कुल 2302 वार्डों के लिए 9222 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। राज्य में कुल 4102 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 1708 सैंसेटिव बूथ और 161 हाइपर-सैंसेटिव बूथ हैं। इसी तरह 14 फरवरी और 17 फरवरी ड्राई-डे घोषित किए गए हैं। वोटों की गिनती 17 फरवरी को प्रात:काल 9 बजे आरंभ होगी। 

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 333 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More