May 30, 2026 1:11 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

पंजाब के कल से शुरू होंगे प्री बोर्ड एग्जाम, जारी हुई गाइडलाइंस

लुधियाना : शिक्षा विभाग पंजाब द्वारा 15 फरवरी से कक्षा पहली से 12वीं तक के प्री बोर्ड एग्जाम लिए जा रहे हैं। इसके लिए विभाग द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिक्षा विभाग द्वारा इन परीक्षाओं को सुचारू रूप से चलाने हेतु विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। यह पहली बार हो रहा है कि नॉन बोर्ड क्लासेस की भी प्री बोर्ड परीक्षाएं ली जा रही हैं, जिसको लेकर विभाग की खूब किरकिरी हो चुकी है।
क्या है गाइडलाइंस?
– स्टेट टीम द्वारा प्री बोर्ड के क्वेश्चन पेपर एक दिन पहले डी.एम.आई.सी.टी. को भेजे जाएंगे।
– ऑफलाइन पेपर स्कूलों को सीधे उनकी ईमेल आई.डी. पर डी.एम.आई.सी.टी. द्वारा 1 दिन पहले भेज दिए जाएंगे।
– सभी विषय अध्यापक /बी.एम. और 11वीं /12वीं विषय के डी.आर.पी. 120 घंटे के अंदर पेपर चैक करते हुए पंजाब पोर्टल पर दिए गए डेडीकेटेड लिंक पर अंक समिट करेंगे।
– ई पंजाब पोर्टल पर 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के ही अंक विषय अध्यापक खुद भर सकेंगे अथवा वह लिस्ट बनाकर उनके स्कूल को अलॉट किए गए डीएम को भेज सकते हैं।
– सभी बी.एम. / डी.आर.पी. को उनके अलॉट स्कूल उनकी आई.डी. के साथ मैप कर दिए जाएंगे, ताकि बी.एम. /डी.आर.पी. को मार्क्स एंट्री करने के लिए स्कूलों की आई.डी. की जरूरत न पड़े।
– ई पंजाब पोर्टल पर 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के ही मार्क्स इंटर किए जाएंगे, बाकी कक्षाओं के अंकों का मूल्यांकन स्कूल प्रमुख स्कूल स्तर पर ही करेंगे।
– प्री बोर्ड अंक दाखिल करने के लिए डेडीकेटेड लिंक ई-पंजाब पोर्टल पर स्टूडैंट टैब के अंतर्गत 15 फरवरी से उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
– सभी डी.एम. और स्कूल प्रमुख प्रीबोर्ड परीक्षा के दौरान अध्यापकों और बच्चों के साथ संपर्क में रहेंगे और शत-प्रतिशत भागीदारी करवाएंगे।
– परिणामों का विश्लेषण ऑफलाइन किया जाएगा। विश्लेषण करने के लिए समय सारिणी भी दी गई है।
– सभी जिला शिक्षा अधिकारी जिले का विश्लेषण करते हुए सभी स्कूल प्रमुखों के साथ पहले विचारे गए मिशन शत-प्रतिशत के लिए माइक्रो प्लान के लिए आगामी रणनीति तैयार करेंगे।

विभाग में तालमेल की कमी
शिक्षा विभाग द्वारा जारी प्री बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट चार बार बदली जा चुकी है। कोविड-19 के बाद स्कूल खोलने के दूसरे दिन ही विभाग द्वारा प्री बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई थी। लेकिन एक के बाद एक चार बार इस डेट शीट में बदलाव किया गया, जिससे विभाग में आपसी तालमेल की कमी साफ झलक रही है। इस बात को लेकर विभाग को सोशल मीडिया पर खूब खरी-खोटी सुननी पड़ी। वहीं नॉन बोर्ड कक्षाओं की प्री बोर्ड परीक्षा करवाने को लेकर भी पिछले दिनों के दौरान शिक्षा विभाग खूब चर्चा में रहा। विभिन्न अध्यापकों का मत है कि बिना पढ़ाई करवाए एग्जाम पर एग्जाम लिए जाना अर्थहीन और तथ्यहीन है, विभाग केवल आंकड़ों के बल पर किसी भी गलत चीज को सही साबित नहीं कर सकता।

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 405 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More