May 30, 2026 1:10 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

पति या हैवानः Demand पूरी न कर सकी पत्नी तो कर दिया ये हाल

लुधियाना: पति ने सैक्स की डिमांड पूरी न करने पर पत्नी को बैट से पीट-पीट कर उसकी बाजू तोड़ दी। पीड़ित पत्नी ने पति के खिलाफ मारपीट का मुकद्दमा दर्ज कराया है। घटना एक सप्ताह पहले सलेम टाबरी इलाके की है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका 15 साल का एक बेटा है। वह एक घरेलू महिला है। 18 साल पहले उसकी अरेंज मैरिज सलेम टाबरी के एक युवक के साथ हुई थी। जो अक्सर उससे कथित तौर पर मारपीट करता था और जबरन सैक्स करता था। इंकार करने पर मारपीट करता था। कई बार उसने वूमैन सैल में शिकायत की, परंतु हर बार माफी मांग कर उसे मना लेता था और कुछ दिनों बाद ही पुरानी हरकतों पर उतर आता था। 9 फरवरी की रात 9 बजे उसके पति ने उसके साथ जबरन सैक्स करने की कोशिश की। उस वक्त उसका बेटा व सास घर पर मौजूद थे। उसने सैक्स करने से मना किया तो पति गुस्से में आग बबूला हो उठा और बैट से कथित तौर पर पीट-पीट कर उसका सारा शरीर नीला कर दिया और उसकी दाईं बाजू तोड़ दी। किसी तरह से पति के चंगुल से छूटकर उसने अपनी जान बचाई। 

इंसाफ के लिए पुलिस कमिश्नर के पास होना पड़ा पेश 
पीड़िता जख्मी हालत में टूटी बाजू लेकर 4 दिनों तक थाने के चक्कर लगाती रही, लेकिन उस पर किसी को तरस नहीं आया। हर बार ए.एस.आई. प्रभजीत सिंह कोई न कोई बहाना बनाकर उसे टाल देता था और अगले दिन आने को कहता था। मजबूर होकर उसे पुलिस कमिश्नर के पास पेश होना पड़ा। इस बात का पता चलते ही पुलिस हरकत में आ गई और उसका केस दर्ज कर लिया गया। पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने अभी तक उसके आरोपी पति को गिरफ्तार नहीं किया है। 

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 328 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More