May 30, 2026 1:11 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

कोरोना और कई अन्य बीमारियों को मात देंगे ये पौधे, जानिए इनके फायदे

लुधियाना : कोविड-19 महामारी ने लगभग एक वर्ष से विश्व भर में सेहत संकट पैदा किया हुआ है। इस जानलेवा बीमारी की चपेट में आने से लाखों की संख्या में लोग दुनिया भर में मौत के मुंह में चले जा रहे हैं। कोरोना की मार कुछ कम जरूर हुई है लेकिन वायरस अभी भी सरगर्म है।
पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी कैंपस में कोरोना सहित अन्य बीमारियों को मात देने के समर्थ पौधे उपलब्ध हैं। यह महत्वपूर्ण जानकारी यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों पूनम अग्रवाल, नेहा बब्बर, सुखप्रीत कौर ने सांझी करतेे हुए बताया कि यहां एक मनुष्य के लिए सेहतमंद रहने के लिए पौष्टिक खुराक बेहद जरूरी है, वहीं कुछ जड़ी-बूटीयों की खपत में भी इजाफा करना चाहिए। इससे यकीनन तौर पर बीमारियों को मात देने में मदद मिलेगी।

कौन-कौन से पौधे पी.ए.यू. में हैं उपलब्ध
कोइलस एमबोनिक्स (अजवाइन पत्ता) करकियूमा लांगा (हल्दी), सिंबोपोगन मानटीनी (नींबू घास ), गलाइसिरिजा गलाबारा (मूलथी), मैंथा, टीनोसपोरा कोरडीफोलिया, विटानिया सोमनीफरा, मरे कोइनिजी (कड़ी पत्ता), सिंबोपोगन (सिटरोनेला), एलोवेरा व सोनफ उपलब्ध हैं। इन पौधों में एंटीवायरल गुण होते हैं और यह प्रतिरोधिता को मजबूत रखने में भी मदद करते हैं।

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 385 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More