July 3, 2026 9:50 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

राष्ट्रपुरुष हैं PM मोदी, उनके नाम पर स्टेडियम होने पर नहीं होनी चाहिए आपत्ति: बाबा रामदेव

नयी दिल्ली। योगगुरू बाबा रामदेव ने मोटेरा स्टेडियम का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम किए जाने पर प्रशंसा जाहिर की और विरोधियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस देश में कुछ गिने-चुने खानदानों के नाम पर ही सारे एयरपोर्ट, संस्थान हैं, ऐसा क्यों है ? दरअसल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई कांग्रेसियों ने स्टेडियम का नाम बदलने पर मोदी सरकार की आलोचना की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि सुंदर सच्चाई कैसे खुद-ब-खुद सामने आ जाती है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अडाणी एंड, रिलायंस एंड, जय शाह की अध्यक्षता कर रहे हैं। राहुल गांधी ने यह ट्वीट ‘हम दो हमारे दो’ हैशटैग के साथ किया है। राहुल गांधी के इस ट्वीट के बाद बयानों की भरमार लग गई। समाचार एजेंसी से बात करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि इस देश में कुछ गिने-चुने खानदानों के नाम पर ही सारे एयरपोर्ट, संस्थान हैं, ऐसा क्यों है ? पूर्व में भी महापुरुष हुए हैं और इस समय मोदी जी भी राष्ट्रपुरुष हैं, उनके नाम से स्टेडियम होने पर कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 450 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More