
लुधियानाः लुधियाना के जमालपुर इलाके में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब एक स्कूटर मोटरसाइकिल मकैनिक का काम करने वाले गुरविंद्र सिंह पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोलियां चला दीं गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने 3 खोल भी बरामद किए हैं। उल्लेखनीय है कि गुरविन्दर सिंह का अपने सगे भाई के साथ प्रापर्टी का केस चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर 2 अज्ञात नौजवान मोटरसाइकिल पर आए और अंधाधुंध गोलियां चलानीं शुरू कर दीं। उन्होंने बताया कि हमले दौरान गुरविन्दर सिंह पर एक गोली लगी है, जिस कारण वह घायल हो गया।
Author: Kranti Headline
Total Page Visits: 411 - Today Page Visits: 1





