
तरनतारन: घर आए मेहमान द्वारा नाबालिगा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आने पर थाना कच्चा पक्का की पुलिस ने 1 व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। 13 वर्षीय नाबालिगा की मां ने पुलिस को बताया कि बीते दिन उसके मामा ससुर का बेटा गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपा निवासी डल्ल अपनी पत्नी के साथ उसको मिलने के लिए पहुंचा। तभी वहां से वह गुरप्रीत सिंह की पत्नी को साथ लेकर अपनी बहन को मिलने के लिए कस्बा भिखीविंड की तरफ रवाना हो गई। जब वह वापस आई तो उसे अपनी बेटी के चीखने की आवाज सुनाई दी, तुरंत वह जब घर में दाखिल हुई तो उसने देखा कि गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपा उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा था, जो उसे धक्का मार कर वहां से फरार हो गया।
Author: Kranti Headline
Total Page Visits: 362 - Today Page Visits: 2





