
जालंधर: 2 दिन की थोड़ी राहत के बाद जिले में एक बार फिर कोरोना का कहर देखने को मिला। बुधवार को जिले में कोरोना से 35 वर्षीय युवक सहित 4 की मौत जबकि 96 लोगों की रिपोर्ट Positive आई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आज कुल 113 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसमें से कुछ दूसरे जिलों के बताए जा रहे है। आज पॉजिटिव आए रोगियों में विद्यार्थियों एवं स्टाफ तथा सिविल अस्पताल के डॉक्टर भी शामिल है। इसी के साथ रेल विहार चोगिट्टी के एक परिवार के तीन तथा छोटी बारादरी के एक परिवार के दो सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं।
Author: Kranti Headline
Total Page Visits: 445 - Today Page Visits: 1





