May 30, 2026 1:08 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

उधार पैसे मांगने पर पड़ोसी ने किया ऐसा हाल, लोगों ने छतों पर खड़े होकर बनाई Video

लुधियाना : डाबा के इलाके गुरप्रीत नगर में जमकर गुंडागर्दी हुई। उधार दिए पैसे मांगने पर पड़ोसी ने अपने साथी बुलाकर पास ही रहते व्यक्ति और उसके घर पर हमला बोल दिया। व्यक्ति किसी तरह जान बचाते हुए घर में घुस गया। मगर दर्जन भर हमलावरों ने उसके घर पर ईंटें-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर भाग निकले। आस-पड़ोस में अपनी छतों पर खड़े लोगों ने सारे घटनाक्रम की अपने मोबाइल में वीडियो बना ली जोकि पुलिस ने हासिल कर ली है। गुरप्रीत नगर में रहने वाले प्रद्यूमन ने बताया कि उसकी घर के बाहर ही करियाने की दुकान है। उसने अपने पड़ोसी को 29 हजार रुपये उधार दिए थे जोकि पड़ोसी ने कुछ समय बाद वापस करने का वादा किया था। मगर आज कई महीने निकल गए पड़ोसी उसे पैसे वापस नहीं कर रहा है। प्रद्यूमन का कहना है कि रविवार दोपहर बाद वह पड़ोसी से पैसे मांगने के लिए गया था तब पड़ोसी तैश में आ गया और वह वापस आपने घर पर आ गया था। कुछ देर बाद पड़ोसी ने अपने साथियों को बुला लिया और घर के बाहर ही उसे धमकाना शुरू कर दिया। जब वह बाहर गया तो देखा पड़ोसी और उसके साथियों के पास तेजधार हथियार थे। उन्होंने उससे मारपीट की कोशिश की तो वह घर के अंदर चला गया और मेन गेट लॉक कर लिया। इसके बाद देखते ही देखते हमलावरों ने ईंटे-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। बदमाशों ने घर का मेन गेट पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर डाला। एक पत्थर उसकी पत्नी के सिर पर जा लगा जिस कारण वह घायल हो गई। उधर, एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर मेहमा सिंह ने बताया कि उनके पास वीडियो आ गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 415 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More