May 31, 2026 11:16 am

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

जालंधर में कोरोना बना 6 और की मौत का कारण, इतने लोगों की रिपोर्ट आई Positive

जालंधर : अब तक कई लोगों को अपनी चपेट में ले चुका कोरोना वायरस शनिवार को भी जिले के 6 लोगों की मौत का कारण बना, इसी के साथ 193 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आज आए पॉजिटिव रोगियों में से कुछ अन्य जिलों के बताए जा रहे है। पंजाब केसरी को मिली जानाकारी के मुताबिक जिले के पॉजिटिव आने वाले रोगियों में बैंक एन्क्लेव, मकसूदां, मोहल्ला गोबिंदगढ़, शहीद उधम सिंह नगर, अर्बन एस्टेट, गोराया, फिल्लौर, जालंधर कैंट, बस्ती पीर दाद, कोट किशन चंद, मार्डन कॉलोनी, सिल्वर रैजिडेंसी अपार्टमैंट, नूरपुर, भोगपुर, न्यू जवाहर नगर, न्यू स्वराज गंज, गुरु अमरदास नगर, न्यू विजय नगर, मोता सिंह नगर, सैंट्रल टाऊन इत्यादि क्षेत्रों के रहने वाले हैं। 

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 451 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More