
जालंधर: जिला जालंधर में मंगलवार को 145 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन पॉजिटिव केसों में कुछ दूसरे जिलों तथा राज्यों से भी संबंधित हैं। साथ ही 9 लोगों की मौत होने की भी सूचना मिली है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज 145 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है और 9 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 2 युवा व्यक्ति भी शामिल हैं जिनकी उम्र 45 वर्ष और 42 वर्ष बताई जा रही है।
Author: Kranti Headline
Total Page Visits: 442 - Today Page Visits: 1





