
जालंधर: अर्बन स्टेट गीता मंदिर के पास लगे नाके में तैनात पुलिस कर्मियों ने हवेली के सी.ई.ओ. के साथ मारपीट की। इसकी शिकायत उन्होंने पर कार्रवाई करते हुए पुलिस कमिश्नर ने उन्हें सस्पेंड भी कर दिया है। जानकारी के अनुसार अर्बन स्टेट गीता मंदिर के पास थाना नं. 7 की पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। इस नाके में ए.एस.आई. विनय कुमार, कांस्टेबल संदीप कुमार और साहिल ड्यूटी पर तैनात थे। हवेली के सी.ई.ओ. डी.के. उमेश जब अपनी कार से गुजर रहे थे तो मोटरसाइकिल पर जाते पुलिस कर्मचारियों ने मास्क और हैमलेट नहीं पहना हुआ था। पुलिस कर्मी बिना चालान कटवाए वहां से गुजर गए। जब उमेश का पुलिस वालों ने चालान काटना चाहा तो उन्होंने इस बात का विरोध किया। इस पर संदीप कुमार तथा साहिल भड़क गए तथा उन्होंने उमेश के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी और उन्हें थप्पड़ भी मारे। डी.के. उमेश ने पहले इसकी शिकायत थाना नं. 7 के एस.एच.ओ. रमनदीप सिंह को दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर से इंसाफ की गुहार लगाई। पुलिस कमिश्नर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए साहिल और संदीप कुमार को सस्पेंड कर दिया। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।





