May 30, 2026 1:09 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

लुधियाना में कोरोना ब्लास्ट: 10 मरीजों की मौत सहित इतने लोग आए पॉजिटिव

लुधियाना: महानगर में कोरोना ब्लास्ट के चलते 10 मरीजों की मौत हो गई जबकि 286 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। 10 मृतक मरीजों में 6 मरीज लुधियाना के रहने वाले थे जबकि शेष 4 मृतक मरीजों में से दो जालंधर, एक मोगा तथा एक नवांशहर का रहने वाला था। जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉक्टर सुखजीवन कक्कड़ ने बताया कि 286 पॉजिटिव मरीजों में से 245 जिले के रहने वाले हैं जबकि 41 पॉजिटिव मरीज दूसरे शहरों अथवा राज्यों से संबंधित हैं। आज सामने आए मरीजों में से 24 मरीज पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए जबकि 185 मरीज अस्पतालों की ओ.पी.डी. व फ्लू कॉर्नर पर सामने आए। आज सामने आए पॉजिटिव मरीजों में एक पुलिसकर्मी, तीन हेल्थ केयर वर्कर, एक अंडर ट्रायल, एक दुबई से लौटा व्यक्ति, 5 टीचर तथा 7 स्टूडेंट शामिल हैं। महानगर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 29304 हो गई है साथ ही 1060 मरीजों की मौत हो चुकी है। मरीजों की आमद का यह आलम है कि अस्पतालों, होम आइसोलेशन तथा क्वारंटाइन में मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। स्थानीय अस्पतालों में 361 पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं जिनमें 31 सरकारी अस्पतालों में जबकि 330 निजी अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। इसके अलावा होम आइसोलेशन में आज 193 पॉजिटिव मरीजों को भेजा गया है जबकि 324 संदिग्ध मरीजों को होम क्वारंटाइन में रहने को कहा गया है। अस्पतालों में भर्ती मरीजों में से 15 मरीजों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा है। इनमें से 12 मरीज जिले के रहने वाले हैं तथा शेष दूसरे जिलों में अथवा राज्यों से संबंधित है।

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 439 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More