May 30, 2026 2:04 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

बड़ा हादसाः गैस टैंकर पलटने से ड्राइवर की मौत

भोगपुर : जी.टी. रोड स्थित पुलिस स्टेशन के पास एक गैस टैंकर के पलटने से ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कमल यादव पुत्र रामबली यादव निवासी ईशा पुर थाना तनु जिला अयोध्या उत्तर प्रदेश इंडियन गैस का टैंकर नंबर के ए जीरो 1 केजी 7719 जम्मू साइड से गैस की सप्लाई देकर जालंधर की ओर जा रहा था। इसी बीच भोगपुर के पास टैंकर पहुंचा तो पुल के ऊपर टैंकर का टायर फटने से टैंकर सड़क के बीचो-बीच पलट गया, जिस कारण ड्राइवर कमल यादव की मौके पर ही मौत हो गई। भोगपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि गैस टैंकर खाली होने के कारण भोगपुर शहर में एक बड़ा हादसा होने से टल गया।  ड्राइवर कमल यादव का शव सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया गया है। 

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 363 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More