May 30, 2026 1:10 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

इंसानियत शर्मसार: सारी रात शव के ऊपर से गुजरते रहे वाहन, धड़ से अलग होकर बिखरे शरीर के अंग

भोगपुर : जालंधर-जम्मू राष्ट्रीय हाईवे पर गत 21 मार्च को काला बकरा नजदीक रात समय पैदल जा रहे एक अज्ञात व्यक्ति को किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मानवात उस समय शर्ममार हुई जब एक के बाद एक वहां से गुजराने वाले वाहन सारी रात उक्त व्यक्ति के शव के ऊपर से गुजरते रहे। इस संबंधी काला बकरा के चौकीदार ओम प्रकाश ने पुलिस को जानकारी दी। शव के पास कोई वाहन या मोबाइल फ़ोन नहीं मिला। लाश के ऊपर से वाहन गुजरने से व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी। सड़क पर मृतक का हाथ, काले रंग का जुता और एक काले रंग की फटी हुई पैंट मिली है। सूचना मिलने पर पुलिस चौंकी पचरंगा के इंचार्ज सुखजीत सिंह बैंस हादसे वाली जगह पर पहुंचे और शव को कब्ज़े में लेकर मृतक की पहचान के लिए आसपास के गांवों में काम करते प्रवासियों से उसकी पहचान करवाई परंतु कुछ पता नहीं लग सका। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खि़लाफ़ मामला दर्ज़ करके शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में रखवा दिया गया है।

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 411 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More