May 30, 2026 1:36 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

CBSE ने इन Subjects का असैसमैंट फ्रेमवर्क किया जारी

लुधियाना : सैंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) ने कक्षा छठी से लेकर 10वीं तक के लिए नया असैसमैंट फ्रेमवर्क जारी किया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने यह फ्रेमवर्क लॉन्च किया। सी.बी.एस.ई. ने ब्रिटिश कौंसिल के साथ मिलकर इस नए असैसमैंट फ्रेमवर्क की रूपरेखा तैयार की है। विशेषकर छठी से 10वीं कक्षा तक के 3 प्रमुख विषयों साइंस, मैथ्स और इंगलिश के लिए सी.बी.एस.ई. असैसमैंट फ्रेमवर्क लॉन्च किया गया है। यह कम्पीटैंसी बेस्ड है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एन.ई.पी.) के तहत यह पहल की गई है। स्टूडैंट्स में रटने की आदत खत्म कर उन्हें व्यावहारिक ज्ञान देने और परेशानियों का हल ढूंढने की क्षमता विकसित करने की दृष्टि से सी.बी.एस.ई. असैसमैंट करने का तरीका बदल रहा है।

यह है कम्पीटैंसी बेस्ड अप्रोच
इस लॉन्च कार्यक्रम में सी.बी.एस.ई. की पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान स्कूली शिक्षा निदेशक अनीता करवल भी मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में स्कूली शिक्षा टैक्स्ट बुक सैंट्रिक अप्रोच पर चल रही है। किताबी बातें अक्सर असल दुनिया से अलग होती हैं, जबकि कम्पीटैंसी बेस्ड अप्रोच में हम बच्चों को रियल वल्र्ड से जोड़कर शिक्षा देते हैं। इससे उनकी प्रॉब्लम सॉल्विंग और एनालिटिक एबिलिटी, बढ़ती है। इस असैसमैंट फ्रेमवर्क में साइंस, मैथ्स और इंगलिश शिक्षकों का मार्गदर्शन करने के लिए भी सहायता उपलब्ध कराई गई है। रोजमर्रा की समस्याओं और उदाहरणों के जरिए उन्हें ये विषय पढ़ाएं ताकि स्टूडैंट्स सिर्फ एग्जाम पास करने के लिए पढ़ाई न करें बल्कि उस पढ़ाई से अपने जीवन, समाज और देश की व्यावहारिक समस्याओं का समाधान तलाशने में भी सक्षम बन सकें। इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने स्कूल स्टूडैंट्स के लिए कई कॉमिक बुक्स भी लॉन्च कीं।

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 508 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More