
जालंधर : जालंधर के मशहूर बाजार माई हीरा गेट में उस समय दहशत फैल गई जब लोगों ने कूड़े के ढेर पर एक कंकाल पड़ा देखा। इस दौरान लोगों की तरफ से तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ए.एस. आई. बिन्दर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

ए.एस. आई. बिन्दर सिंह ने बताया कि कंकाल को कब्ज़े में ले लिया गया है और फ़िलहाल इसकी जांच के बाद ही पता लग सकेगा कि यह असली है या नकली। जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता के साथ जांच की जा रही है। फ़िलहाल पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि यह कंकाल यहां आया कैसे..?
यहां यह भी ख़ास तौर पर बताने योग्य है कि माई हीरां गेट जालंधर का मशहूर बाज़ार है और यहां हर समय बड़ी भीड़ रहती है और पुलिस की संख्या भी लगभग हर समय रहती है। ऐसे में इस जगह पर किसी की तरफ से कंकाल फैंकना भी पुलिस की कारगुज़ारी पर सवाल खड़ें करता है।





