July 3, 2026 8:11 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

पंजाब में 48 घंटों में 119 कोरोना रोगियों की मौत, इतने नए Positive

जालंधर : पंजाब में बीते 48 घंटों में 119 लोग कोरोना से जंग हार गए जबकि 5097 और लोग इस महामारी की चपेट में आ गए। रविवार तक राज्य में 2,31,767 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे और 6699 रोगियों की मौत हो गई थी। मंगलवार को राज्य में कोरोना पॉजिटिवों का कुल आंकड़ा 2,36,864 और मृतकों की संख्या 6818 पहुंच गई है। इन 2 दिनों में जहां पॉजिटिव रोगियों का आंकड़ा तेजी से बढ़ गया है वहीं मौतों की संख्या पर नजर डाली जाए तो जालंधर और होशियारपुर में 20-20 लोगों तथा लुधियाना में 19 लोगों ने 2 दिनों में दम तोड़ दिया है।

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 500 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More