
उज्जैन: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इंदौर के बाद अब उज्जैन में भी 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। बंद के दौरान सिर्फ जरूरी वस्तुओं की सप्लाई जारी रहेगी। महाकाल मंदिर के पुजारी की मौत और सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होने की आशंका के चलते जनप्रतिनिधियों और प्रशासन ने मिलकर यह फैसला लिया है। लॉकडाउन की यह अवधि 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक रहेगी। इस दौरान जरुरी चीजों के लिए छूट दी गई है जबकि किराना के लिए सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक छूट मिलेगी। इस दौरान फेरी वाले और सब्जी वालों को आने जाने की छूट रहेगी।
Author: Kranti Headline
Total Page Visits: 685 - Today Page Visits: 1





