May 25, 2026 12:30 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

जालंधर में लोहे की रॉड मार कर व्यक्ति की निर्मम हत्या, इलाके में मची दहशत

जालंधर।  मेट्रो मॉल के सामने बन रही इमारत में बीती देर रात काम कर रहे इलेक्ट्रिशियन की अज्ञात व्यक्ति ने लोहे की रॉड मार कर निर्मम हत्या कर दी। जिस समय इलेक्ट्रिशियन की हत्या हुई तब नाईट ड्यूटी में करीब 50 श्रमिक काम कर रहे थे। मृतक की पहचान धर्मवीर निवासी यू.पी. के रूप में हुई है।  मिली जानकारी के अनुसार देर रात धर्मवीर निर्माणधीन इमारत की पहली मंजिल पर काम कर रहा था। उसी फ्लोर पर तब 7 श्रमिक भी काम पर लगे हुए थे। इसी दौरान किसी ने धर्मवीर के सिर पर लोहे की रॉड मार कर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्यारा रॉड वहीं फैंक कर खुद फरार हो गया। जैसे ही हत्या की सूचना पुलिस तक पहुंची तो थाना 8 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना 8 के प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि जहां पर धर्मवीर का शव मिला उसी फ्लोर पर काम करने वाले 7 श्रमिकों को हिरासत में लिया गया है। इनमें से 2 महिलाएं भी है। उन सभी से पूछताछ की जा रही है लेकिन हत्यारे का अभी कुछ पता नही लग पाया है। उन्होंने कहा कि इमारत में कुल 300 श्रमिक काम करते है और उनमें से सभी हाजिर भी हुए। फिलहाल पुलिस हत्यारे की तलाश कर रही है। पुलिस ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल असपताल में रखवा दिया गया है।

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 386 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More