May 13, 2026 7:26 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

अमृतसर पुलिस ने 3 ASI के खिलाफ दर्ज किया केस, जानें क्या है पूरा मामला

अमृतसर। मानांवाला टोल प्लाज़ा पर पंजाब पुलिस के नाके दौरान गोलियां चलने से मारे गए युवक के मामले में माननीय पंजाब और हाईकोर्ट के आदेशों पर थाना जंडियाला की पुलिस ने ए.एस.आई. विनोद कुमार, ए.एस.आई. दर्शन सिंह और ए.एस.आई. सुरिन्दर कुमार के विरुद्ध केस दर्ज किया। मनिंदरपाल ने बताया कि थाना जंडियाला की पुलिस ने 8 दिसंबर 2020 को हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है, जिसके बाद माननीय पंजाब और हाईकोर्ट के आदेशों पर आई.जी. बार्डर रेंज द्वारा इसकी जांच की गई। जांच में सामने आया कि मृतक का भाई इन्द्रजीत सिंह कार छीन कर अमृतसर आ रहा था। निज्जरपुरा टोल प्लाज़ा पर पुलिस द्वारा गाड़ी पर गोलियां चलाई गईं। इस दौरान दो गोलियां लगने से उसकी मौत हो गई थी। इस केस में उक्त पुलिस अधिकारी आरोपी पाए गए जिनके विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 1401 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More