
चंडीगढ़: पंजाब में एक तरफ नवजोत सिंह सिद्धू प्रदेश के अध्यक्ष बन गए है वही दूसरी तरफ अभी भी उनके खिलाफ पार्टी के कई नेता मीटिंग कर रहे है। पंजाब की सियासत में कांग्रेस का यह कलह कब तक जारी रहेगा इस पर अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता। लेकिन इसका खामियाजा एक दिन के भीतर ही पार्टी को भुगतना पड़ रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक़ कांग्रेस सरकार को बड़ा झटका देते हुए भुलत्थ हल्के से कांग्रेसी नेता रणजीत सिंह राणा आज अपने साथियों समेत आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने साफ़ कहा है कि पार्टी अपने मुख्य लक्ष्य से भट्टी नजर आ रही है। गौरतलब है कि पंजाब कांग्रेस को यह झटका बीते कई महीनों से लग रहे है।पार्टी के कई बड़े नेता पार्टी को ‘गुड बाय’ कह कर अन्य दलों में शामिल हो गए है। वही कांग्रेस की मौजूदा स्थिति को देखे तो अब मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने अपने घर में कांग्रेस के सभी नेताओं को लंच पर बुलाया है। मुख्यमंत्री ने सभी सांसद और विधयकों को लंच का न्योता दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस ‘लंच डिप्लोमेसी’ के जरिए कैप्टन अमरिंदर सिंह कुछ बड़ा फैसला ले सकते है।





