May 25, 2026 7:09 am

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

खत्म हुआ कांग्रेस कलह? सिद्धू की ताजपोशी का न्योता कैप्टन ने किया स्वीकार

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान नवजोत सिद्धू की ताजपोशी में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के शामिल होने को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। इस बारे में पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यकारी प्रधान कुलजीत सिंह नागरा ने भी बयान दिया है कि मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह कल होने वाले सिद्धू के ताज पोषी समारोह में शामिल होंगे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि नागरा ने ही मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के साथ मुलाकात कर सिद्धू की ताजपोशी का न्योता दिया था। नागरा ने कहा कि हरीश रावत ने यह बात कही है कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह सिद्धू के ताजपोशी समारोह दौरान शिरकत करेंगे। उनके साथ ही अन्य कांग्रेसी नेता भी इस समारोह दौरान शामिल होंगे। 

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 365 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More