July 4, 2026 12:07 am

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

एक बार फिर आमने-सामने हुए भाजपा नेता और किसान, माहौल बेहद तनावपूर्ण

फगवाड़ा। केंद्र सरकार की तरफ से बनाए गए कृषि कानूनों का गुस्सा अभी भी किसानों में थमा नहीं है। यहां अब एक बार फिर किसानों ने बीजेपी के नेताओं और मंत्रियों को घेर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार अब किसानों की तरफ से केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश और विजय सांपला के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। यहां दोनों नेता फगवाड़ा के सतनामपुरा में भाजपा नेता के एक समागम में पहुंचे थे जहां किसानों को इस बात की भनक लग गई। फिर किसान जत्थेबंदियां भी उसी समागम में पहुंच कर इन नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन करने लगी। इस दौरान किसानों की तरफ से जमकर नारेबाजी की गई। वही गुस्साए किसानों ने टेंट तक फाड़ दिए। इस समय वहां भाजपा नेता और किसान आमने सामने हो गए है। फिलहाल माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है। विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए जो मामले को शांत करवाने की कोशिश कर रहे है।

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 446 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More