July 4, 2026 12:11 am

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

सिद्धू की ‘ताजपोशी’ के जश्न पर भगवंत मान का बड़ा बयान आया सामने

चंडीगढ़/नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद भगवंत मान ने पंजाब के कांग्रेसी सांसदों की पाॢलयामैंट में पूर्ण तौर पर गैर-हाजिरी की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि ‘ताजपोशी’ के जश्नों में कांग्रेसियों ने किसान संगठनों की अपील को अनदेखा कर दिया है। यह न केवल किसानों के ‘जनतक व्हिप’ का उल्लंघन है, बल्कि दिल्ली की सीमाओं पर कुर्बानियां दे रहे अन्नदाता की तौहीन भी है। मान ने कहा कि मानसून सत्र दौरान लगातार चौथी बार ‘काम रोको प्रस्ताव’ संसद में पेश किया गया, परंतु सत्ता के नशे में चूर केंद्र सरकार के इशारे पर इसे रद्द कर दिया गया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि किसान संगठनों द्वारा जारी जनतक व्हिप पर पहरा देते हुए संसद के अंदर और बाहर किसानों के हक में काले कानूनों के विरुद्ध जितना विरोध किया जा सकता है कर रहे हैं। मान ने कृषि कानूनों बारे कांग्रेस पर दोहरा स्टैंड रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि अस्तित्व बचाने की लड़ाई में किसान 8 माह से दिल्ली की सीमाओं पर ‘कुर्बानियां’ देने के लिए मजबूर हैं, जबकि कांग्रेसी ताजपोशी के जश्नों में डूबे हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में जश्न शोभा नहीं देते इसलिए कांग्रेस सत्ता के नशे से बाहर निकले और अन्नदाता के हक में लड़ाई जीतने तक केंद्र सरकार के विरुद्ध संसद के अंदर व बाहर जारी लड़ाई में किसानों का ईमानदारी से साथ दे।

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 401 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More