May 19, 2026 4:20 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

मौसम विभाग की तरफ से भारी बारिश की चेतावनी

लुधियाना।  पंजाब में पड़ रही उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा में आने वाले कुछ घंटों में मानसून के एक बार फिर से सक्रिय होने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब और हरियाणा में एक बार फिर मानसून अपना रंग दिखाएगा। ये संभावना मौसम विभाग चंडीगढ़ की तरफ से मौसम के मिज़ाज को लेकर जारी किए विशेष बुलेटिन में बताई गई है। इस बुलेटिन में बताया गया कि 26 से 29 जुलाई तक पंजाब और हरियाणा के उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश होगी। इसके साथ ही चंडीगढ़ में भी बारिश के आसार है। इसके अलावा पंजाब के कुछ हिस्सों में रविवार को भी बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हलकी बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि 26 से 29 जुलाई तक पंजाब और हरियाणा के उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट है। 

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 1865 - Today Page Visits: 4

Leave a Comment

Read More