कल अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद सीएम मान ने ट्वीट कि था कि बहुत जल्द मैं पंजाब के लोगों को एक अच्छी खबर दूंगा
कल अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद सीएम मान ने ट्वीट कि था कि बहुत जल्द मैं पंजाब के लोगों को एक अच्छी खबर दूंगा

पंजाब में भगवंत मान कैबिनेट की आज बैठक होगी, जहां मुफ्त बिजली समेत कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं. कल अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि सीएम मान आज पंजाब की जनता को 30 यूनिट बिजली फ्री देने का ऐलान कर सकते हैं. बताते चलें कि नई दिल्ली स्थित सीएम केजरीवाल के आवास पर कल दो घंटे चली बैठक में दोनों मुख्यमंत्रियों ने पंजाब में 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने पर चर्चा की थी. चुनाव अभियान के दौरान आम आदमी पार्टी ने जनता से ऐसा करने का वादा किया था.
इस बैठक में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा भी शामिल हुए थे. मुलाकात के बाद मान ने ट्वीट कि था कि हमारे नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जी के साथ बहुत अच्छी मुलाकात हुई. बहुत जल्द मैं पंजाब के लोगों को एक अच्छी खबर दूंगा.
वहीं अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था कि हम मिलकर दिल्ली, पंजाब और पूरे देश को बदल देंगे. लोग बहुत परेशान और दुखी हैं. उन्होंने कहा था कि राजनेताओं और पार्टियों की गंदी और भ्रष्ट राजनीति से थक गए हैं. हमें लोगों के लिए दिन-रात काम करना है.





